आज नए कोरोना मरीजों से ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा, मौतों में भी कमी, देखें राज्यवार आंकड़े

आज नए कोरोना मरीजों से ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा, मौतों में भी कमी, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में कोरोना आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंता का विषय है। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। वहीं, लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू होने के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। रोजाना आने मामलों में कमी आई है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना कहर के बीच ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस ने भी दस्तक दी। अब लोग ब्लैक फंगस से भी संक्रमित हो रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता और भी बढ़ गई है। यही नहीं केंद्र सरकार ने देश के राज्यों को ब्लैक फंगस को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। कई राज्य तो पहले ही ब्लैक फंगस को महामारी भी घोषित कर चुके हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में तबाही मचा रही है। इस संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। आज कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं, राहत की बात यह भी है कि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या नए मामलों से ज्यादा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 2,11,298 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 3,847 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 2,83,135 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 90.01 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 8.84 फीसदी है। मृत्यु दर 1.15 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से नीचे हो गया है। 25 मई को 21,57,857 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 33,55,66,956 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 20,26,95,874 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

192104

1424859

10427

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

220

6573

108

अरुणाचल प्रदेश

3504

21765

107

असम

54231

329634

3005

बिहार

30993

662491

4845

चंडीगढ़

3573

54921

722

छत्तीसगढ़

53480

893285

12779

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

375

9750

4

दिल्ली

19148

1378634

23965

गोवा

15791

132607

2499

गुजरात 

55548

732748

9701

हरियाणा

31644

708255

7841

हिमाचल प्रदेश 

22181

159234

2932

जम्मू एंड कश्मीर 

43892

231265

3702

झारखंड

14196

314929

4910

कर्नाटक

409945

2062910

26929

केरल

248910

2167596

7882

लद्दाख

1664

16200

181

लक्षद्वीप

2247

4956

26

मध्य प्रदेश 

43265

720855

7758

महाराष्ट्र 

317733

5241833

91341

मणिपुर

7243

38325

730

मेघालय

8055

23728

512

मिजोरम

2817

8292

34

नागालैंड

4923

15545

327

ओडिशा

99791

623628

2584

पुडुचेरी

14842

83263

1435

पंजाब

50549

487859

13827

राजस्थान

78126

841602

8018

सिक्किम

3422

10145

239

तमिलनाडु

310224

1613221

21815

तेलांगना

38632

522082

3189

त्रिपुरा

7471

40557

479

उत्तराखंड

43520

271704

6113

उत्तर प्रदेश 

62271

1598701

19712

वेस्ट बंगाल

123377

1179999

14827

भारत में कुल मामले

2419907

24633951

315235


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।